शिरोमणि भगत बाबा नामदेव प्रकाशोत्सव आज

बरनाला शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 750वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा से गुरुद्वारा बाबा का जन्मदिन मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:47 PM (IST)
शिरोमणि भगत बाबा नामदेव प्रकाशोत्सव आज
शिरोमणि भगत बाबा नामदेव प्रकाशोत्सव आज

संवाद सहयोगी, बरनाला : शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी का 750वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा से गुरुद्वारा बाबा नामदेव केसी रोड बरनाला में मनाया जा रहा है। इसको लेकर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम व कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिनको आज संपन्न किया जाएगा। यह बात गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जोगिदर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को श्री अखंड पाठ साहिब प्रकाश करवाएं गए है व 26 अक्टूबर को भोग डाले जाएंगे। इसके बाद 9 बजे से एक बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। गुरुद्वारा को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रोजाना सैकड़ो श्रद्धालु पहुंच रहे है। मुंह पर मास्क, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजर अनिवार्य करके पालन किया गया। जिसमें कथा वाचक भाई डिपल सिंह समाओं तख्त श्री दमदमा साहिब, ढाडी जत्था बलदेव सिंह लौंगोवाल, हजूरी रागी भाई गुरमीत सिंह, भाई अवतार सिंह, भाई लखवीर सिंह, भाई जरनैल सिंह, भाई हरपाल सिंह व भाई हरविदर सिंह गुरबानी कीर्तन करके संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर सचिव गुरजंट सिंह सोना, कुलविदर सिंह काला, कौर सिंह उप्पली, केवल सिंह वीनस, डॉक्टर जसवंत सिंह, चन्नप्रीत सिंह जस्सल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी