मंगल कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा

पितृपक्ष व वृद्ध आश्रम के निमित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को 108 सुहागिनों ने अपने सिर पर कलश धारण कर शोभा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:06 PM (IST)
मंगल कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा
मंगल कलश यात्रा से शुरू हुआ श्रीमद्भागवत कथा

संवाद सहयोगी, बरनाला :

पितृपक्ष व वृद्ध आश्रम के निमित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शनिवार को 108 सुहागिनों ने अपने सिर पर कलश धारण कर शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा स्थानीय गीता भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस गीता भवन आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर झंडे की रस्म मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे नायब तहसीलदार अमीश कुमार, डीएसपी लखवीर सिंह टिवाणा, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा ,सीनियर एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा ने अपने कर कमलों से किया। आचार्य स्वामी श्री निवास महाराज श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा कर रहे हैं। इस कथा का आयोजन पितृपक्ष एवं वृद्ध आश्रम के निमित किया गया है। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम को छह तक रहेगा। पूर्णाहुति एवं भंडारे का समय सुबह 10 बजे रहेगा। इस मौके पर एडवोकेट दीपक जिदल, राकेश गोयल, अरिहंत गर्ग, एडवोकेट गुरविदर गिदी, मोनू गोयल, राहुल बाली, राकेश पुंज, रीश गोयल, राजिदर गार्गी,एडवोकेट दीपक जिदल,अरुण,संजय चुग,राम लाल बदरा, अश्वनी सिगला,प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी