मारपीट करने वाले दस व्यक्ति नामजद

थाना धनौला पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर चार व्यक्तियों सहित दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:39 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:39 PM (IST)
मारपीट करने वाले दस व्यक्ति नामजद
मारपीट करने वाले दस व्यक्ति नामजद

संवाद सूत्र, बरनाला

थाना धनौला पुलिस ने अमरीक सिंह की शिकायत पर चार व्यक्तियों सहित दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

अमरीक सिंह निवासी अतर सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह धनौला में रेता-बजरी आदि की दुकान करता है। 26 जुलाई को शाम सात बजे उसकी दुकान पर रेत उतर रही थी। इस दौरान नवदीप सिंह उर्फ गोड़ा निवासी भैणी जस्सा, गोरा सिंह निवासी धनौला, चरण सिंह कलेर का लड़का, विक्की निवासी अनाज मंडी धनौला ने 10 अज्ञात व्यक्तियों सहित अमरीक सिंह के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। लोग एकत्रित हुए तो सभी आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी