युवक को गोली मारकर किया घायल, मामला दर्ज

चाचा के साथ बाइक पर जा रहे युवक जसदीप सिंह को कार सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 03:47 PM (IST)
युवक को गोली मारकर किया घायल, मामला दर्ज
युवक को गोली मारकर किया घायल, मामला दर्ज

संवाद सूत्र, चोहला साहिब : चाचा के साथ बाइक पर जा रहे युवक जसदीप सिंह को कार सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। चोहला साहिब निवासी जसदीप सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा विक्रमजीत सिंह के साथ गांव गंडीविंड रहते दोस्त राजविंदर सिंह को मिलकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव नौशहरा पन्नुआ के पास सफेद रंग की सविफ्ट डिजाइर कार आई। उसे अज्ञात व्यक्ति चला रहा था। कार की आगे वाली सीट पर बैठे सतनाम सिंह ने रिवॉल्वर से उस पर गोलियां चलाई। गोली लगने से जसदीप सिंह घायल हो गया। एसआइ बलदेव राज ने बताया कि आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी