कचहरी में अड्डा लगा फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला युवक गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:30 AM (IST)
कचहरी में अड्डा लगा फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला युवक गिरफ्तार
कचहरी में अड्डा लगा फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला युवक गिरफ्तार

जासं, अमृतसर: थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह कचहरी में बैठकर ही वह अपना नेटवर्क चला रहा था। जाली आधार कार्ड बनाने के लिए वह दो हजार रुपये फीस भी वसूलता था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी गुरु अमरदास कालोनी छेहरटा के रूप में हुई है। पुलिस चौंकी कोर्ट कांप्लेक्स के इंचार्ज लखविदर कुमार का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है, उससे कई जानकारियां उजागर होने की संभावना है।

पुलिस चौंकी इंचार्ज लखविदर कुमार ने बताया कि आरोपित जिला कचहरी में ही किसी दुकान पर आधार कार्ड बनाने का काम करता है। उन्हें सूचना मिली थी कि वह फर्जी आधार कार्ड भी बनाता है। उन्होंने ट्रैप लगाया और अपने एक साथी को उसके पास फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए भेज दिया। उसने इसके लिए दो हजार रुपये मांगे, लेकिन बात एक हजार रुपये में बन गई। उन्होंने उससे आधार कार्ड बनवाने के लिए पैसे देकर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। इसके तुरंत बाद उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वह एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए, जो उसे बनाने के लिए दिए थे। कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

आरोपित कंप्यूटर साफ्टवेयर की मदद से आधार कार्ड तैयार करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित का प्रिटर, स्कैनर और कंप्यूटर भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। चौकी इंचार्ज लखविदर कुमार का कहना है कि उन्हें शक है कि आरोपित के पास कई मोहरें भी हो सकती है। उस संबंधी भी पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी