रामनवमी पर मंदिरों में हवन, प्रभु श्रीराम से मांगी सुख समृद्धि

श्री राम नवमी पर मंदिरों में बच्चों ने भगवान श्रीराम की आराधना करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:35 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:35 AM (IST)
रामनवमी पर मंदिरों में हवन, प्रभु श्रीराम से मांगी सुख समृद्धि
रामनवमी पर मंदिरों में हवन, प्रभु श्रीराम से मांगी सुख समृद्धि

संवाद सहयोगी, अमृतसर: श्री राम नवमी पर मंदिरों में बच्चों ने भगवान श्रीराम की आराधना करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। कई मंदिरों में हवन यज्ञ किए गए। इसके अलावा कई मंदिरों में कंजक पूजन भी किया गया। श्रीराम बालाजी धाम में श्री राम नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा की गई। परम पूज्य पूज्य अशनील जी महाराज ने कहा कि प्रभु राम के मार्ग पर चलकर ही जीव का कल्याण है। प्रभु राम का जीवन हमें आदर्श परिवार में रहने की प्रेरणा देता है। हमें प्रभु श्रीराम के मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर पर कंजक पूजन भी किया गया। कीर्तन मंडली द्वारा भगवान श्री राम का गुणगान किया गया। इसके बाद आरती करके प्रसाद वितरित किया गया।

श्री राम दरबार टुंडा तालाब में भगत सतनाम ढींगरा के सानिध्य में श्री राम नवमी पर मानवता के कल्याण के लिए हवन किया गया। ढींगरा ने कहा कि प्रभु सिमरन से ही जीव को प्रभु मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर श्री वैष्णो धाम की माता शारदा महेश्वरी मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर रवि कांत हांडा, हरीश ढींगरा, नमन ढींगरा, पवन कुमार, अमित कपूर, नरेश कुमार व अन्य शामिल थे।

श्री राम नवमी पर श्री दुग्र्याणा तीर्थ में प्रभु श्री राम का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तजनों ने दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन में अष्टमी व श्री राम नवमी पर भक्तजनों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महंत देवीदास, प्रधान विजय कुमार शर्मा, जुगल गुमटाला, यशी राजा जोशी व अन्य भक्तजन शामिल थे। श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में श्री राम नवमी पर परम पूज्य संत आरती देवा जी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर सुमित शास्त्री, बालकिशन, दविदर कुमार बल्लू शामिल थे। मां बगलामुखी मंदिर में श्री राम नवमी पर महंत दुर्गादास के सानिध्य में प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। श्री रघुनाथ मंदिर विजयनगर शिवाला बोर्ड वाला जवाहर नगर अन्य मंदिरों में प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी