रेहड़ी-फड़ी वर्करों ने मुंह पर पट्टियां बांध किया प्रदर्शन

ऑल पंजाब रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्यों ने मुंह पर पंट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:28 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:28 AM (IST)
रेहड़ी-फड़ी वर्करों ने मुंह पर पट्टियां बांध किया प्रदर्शन
रेहड़ी-फड़ी वर्करों ने मुंह पर पट्टियां बांध किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मानवाधिकार दिवस पर अपनी मांगों को लेकर ऑल पंजाब रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्यों ने मुंह पर पंट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इससे पहले इस्लामाबाद पुतलीघर क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकाला। अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

डॉ. इंद्रपाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर अमृतसर शहर के रेहड़ी-फड़ी वर्करों को एक सुनियोजित साजिश के तहत उजाड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार ने अधिकारियों के लिए जो एक्ट पास किया है, उसे अब तक लागू नहीं किया जा रहा है। वर्करों पर सबसे अधिक अत्याचार पुलिस की ओर से किया जाता है। इस संबंधी संगठन की ओर से कई बार उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, पंरतु कभी भी सुनवाई नहीं होती है। उल्टा शिकायत करने वाले वर्करों को परेशान किया जाता है। इस दौरान संगठन के नेता जंग बहादुर सिंह, सोहन सिंह, अजय कुमार, राजू कुमार, रवि कुमार, रिकू, सुखचैन सिंह, कुलवंत सिंह, हरबंस सिंह व स्वण सिंह आदि भी मौजूद थे।

नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा पंजीकृत : डॉ. इंद्रपाल

डॉ. इंद्रपाल ने कहा कि करीब पांच वर्ष पहले शहर में वर्करों का सर्वे हुए था। आज तक इन वर्करों को सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया गया है। कुछ वर्करों को उनके काम करने वाले क्षेत्रों से जबरदस्ती उठा दिया गया। नियमों के अनुसार इन उठाए गए वर्करों को वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए था, जो आज तक नहीं दिया गया है।

chat bot
आपका साथी