'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में कार्यकर्ता उत्साह से कर रहे सेवा कार्य : अनुज

कोरोना महामारी से जूझ रही प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत प्रदेश सह संयोजक अनुज भंडारी को 11 जिलों का कार्यभार दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:45 PM (IST)
'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में कार्यकर्ता उत्साह से कर रहे सेवा कार्य : अनुज
'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में कार्यकर्ता उत्साह से कर रहे सेवा कार्य : अनुज

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोरोना महामारी से जूझ रही प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत प्रदेश सह संयोजक अनुज भंडारी को 11 जिलों का कार्यभार दिया गया है। इनमें बटाला, गुरदासपुर, तरनतारन, बठिडा शहरी, बठिडा देहाती, मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट आदि शहर शामिल है। यह जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि इस समय हमारे देश में कोरोना महामारी का भयंकर प्रकोप चल रहा है। भाजपा की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए प्रदेश भर में 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत विभिन्न सहायता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें कोरोना संक्रमित लोगों को आक्सीजन की आपूर्ति करवाना, अस्पताल में बेड की व्यवस्था करवाना, जिस घर के सभी सदस्य को इस नामुराद बीमारी ने गिरफ्त में ले लिया है, उनके लिए खाने का प्रबंध करना आदि के कार्य सफलतापूर्वक किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके अधीन आने वाले 11 जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अभी तक कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए 5000 से अधिक मास्क बांटे गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कोविड से जूझ रहे मरीजों के लिए प्लाजमा डोनर्स का इंतजाम किया जा रहा है। अभी तक 200 के करीब रेमेडिसविर इंजेक्शन अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए उपलब्ध करवाए गए। इसके अतिरिक्त आक्सीजन की व्यवस्था और अस्पतालों में बेड की व्यवस्था भी करवाई गई। कोरोना मरीजों के लिए भोजन तथा फलों की व्यवस्था की गई है। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। भाजपा द्वारा 11 जिलों में जारी की गई हेल्पलाइन नंबरों पर रो•ाना 200 से अधिक कॉल आती हैं, जिन पर वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता को मिलजुल कर एक-दूसरे की मदद करने तथा सेवा कार्य करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी