पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

। पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जनवादी स्त्री सभा की ओर से छेहरटा में प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:11 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर

पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में जनवादी स्त्री सभा की ओर से छेहरटा में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व वामपंथी महिला नेता कंवलजीत कौर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में पेट्रोल डीजल के बढ़ी कीमतों के खिलाफ बैनर और पोस्टर उठाए हुए थे।

स्थनीय पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शनकारी महिलाओं को संबोधित करते हुए कंवलजीत कौर ने कहा कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम काफी कम हैं। परंतु केंद्र और राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान हुए घाटे को पूरा करने के लिए लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा रही है। देश की जनता की आर्थिकता से खिलवाड़ करके प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल रेट कम किए जाएं और इन को इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए। पंजाब सरकार की ओर से इस पर लगाए गए अनावश्यक टैक्स खत्म किए जाएं।

chat bot
आपका साथी