चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद

रविवार को सुबह चार बजे के बाद महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए स्नान करके भगवान श्री ठाकुर जी की पूजा-अर्चना करके करवाचौथ का व्रत रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:20 PM (IST)
चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद
चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर महिलाओं ने ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद

कमल कोहली, अमृतसर : रविवार को सुबह चार बजे के बाद महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए स्नान करके भगवान श्री ठाकुर जी की पूजा-अर्चना करके करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह उठकर सरगी खाकर निर्जला व्रत की शुरुआत की। शाम को पुजारियों से करवाचौथ के व्रत की कथा सुनकर अपनी परंपरा को निभाया तथा एक दूसरी महिलाओं ने आपस में करवा बांटकर खुशी बनाई। रात को चंद्रमा निकलने के साथ ही सुहागिन ने अपने पति के साथ मिलकर चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

पति के चरण स्पर्श करके पति का आशीर्वाद प्राप्त किया। पति ने भी अपनी पत्नी को गिफ्ट दिया। अपने प्यार का इजहार किया। मंदिरों में करवाचौथ के लिए व्रत की कथा करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम पूज्य आरती देवा जी महाराज के सान्निध्य में करवा चौथ की व्रत की कथा की। महिमा का गुणगान किया गया।

परम पूज्य आरती देवा जी ने कहा कि करवा चौथ नारी के सम्मान का प्रतीक है। करवा चौथ का व्रत नारी को नई उमंग पैदा करता है। इस अवसर पर पंडित शास्त्री भी मौजूद थे। सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन मॉडल टाउन, शिवाला बाग भाइयां, श्री दुग्र्याणा तीर्थ, माता शीतला मंदिर, शिवाला बोहड़ वाला जवाहर नगर, हरि मंदिर मजीठा रोड, श्री रघुनाथ मंदिर, विजयनगर, माता लौंगा वाली देवी सहित महानगर के सभी मंदिरों में पुजारियों द्वारा कथा की गई।

अनु अरोड़ा निवासी गोकुल विहार ने कहा कि उनको यह पर्व अच्छा लगता है। इसदिन महिलाएं सजती हैं तथा अपनी धार्मिक परंपरा को निभाते है। पंडित मनीष ने कहा कि करवा चौथ की कथा से नारी की हर मनोकामना पूरी होती है। यह वर्ष काफी कठिन होता है। सारा दिन प्यासा रहना पड़ता है। कुछ भी नहीं खाना पड़ता। चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर व्रत को समाप्त किया जाता है। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने जहां अपनी धार्मिक परंपरा को निभाया। कई जगह पर करवाचौथ के समारोह भी किए गए कई जगह पर महिलाओं ने तंबोला खेल का समय व्यतीत किया।

chat bot
आपका साथी