दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जनवादी स्त्री सभा पंजाब और आल इंडिया डेमोक्रेटिक वर्किंग वूमेन फेडरेशन की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:00 AM (IST)
दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : मुंबई में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने के खिलाफ जनवादी स्त्री सभा पंजाब और आल इंडिया डेमोक्रेटिक वर्किंग वूमेन फेडरेशन की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पहले भंडारी पुल पर इकट्ठा हुई और वहां करीब एक घंटे तक रोष प्रदर्शन करने के बाद हाल गेट पहुंची और केंद्र सरकार पुतला फूंक नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं केंद्र सरकार की दोषियों के प्रति ढुलमुल नीतियों और महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं मांग कर रही थी कि इस मामले की सीबीआइ जांच करवाई जाए।

महिला नेता कंवजजीत कौर रंधावा, एडवोकेट कंवलजीत कौर, डा. कंवरजीत धनोआ और रणजीत कौर ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो आंदोलन को और अधिक तेज कर दिया जाएगा। मंगल सिंह किसानों के हक के लिए दिल्ली हुए रवाना

किरती किसान यूनियन सर्किल मजीठा के गांव वडाला से 62 वर्षीय वरिष्ठ किसान नेता मंगल सिंह वडाला दिल्ली मोर्चे में शामिल होने के लिए दूसरी बार साइकिल पर रवाना हुए। मंगल सिंह को रवाना करने के लिए किरती किसान यूनियन के महासचिव जगप्रीत सिंह कोटला गुजरा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि सुधार कानून रद होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रूप सिंह, बलदेव सिंह, मोहन सिंह, कारज सिंह, साहब सिंह, दियाल सिंह, हरदेव सिंह, भगवंत सिंह, रोबिन, आकाश सिंह, लाभ सिंह, नत्थ बीर सिंह, गुरविदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी