दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करके उसे घर से निकालने के आरोप में पुलिस थाना अजनाला ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:38 PM (IST)
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

संवाद सहयोगी, अजनाला : दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करके उसे घर से निकालने के आरोप में पुलिस थाना अजनाला ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। आरोपितों की पहचान जालंधर के गढ़ा क्षेत्र के इलाका ईदगाह निवासी पति सौरव उर्फ रोमी, सास शोभा रानी, ससुर बुआ दत्ता, जेठ गौरव व जेठानी सिमरन के रूप में हुई है।

अजनाला स्थित इलाका गोपाल नगर निवासी प्यारा सिंह की बेटी कोमल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जालंधर निवासी सौरव उर्फ रोमी के साथ हुई थी। शादी के समय सोने के जेवरात व घरेलू सामान दिया गया था। शादी के कुछ समय उपरांत ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

थाना अजनाला के जांच अधिकारी एएसआइ चरण सिंह ने बताया कि जांच के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी