कृषि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे : पंधेर

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से जिला स्तर पर डीसी कार्यालयों के बाहर लगाए जाने वाले पक्के मोर्चे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:18 PM (IST)
कृषि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे : पंधेर
कृषि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे : पंधेर

जासं, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से जिला स्तर पर डीसी कार्यालयों के बाहर लगाए जाने वाले पक्के मोर्चे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 सितंबर से शुरू होने वाले इन मोर्चों में महिलाओं की शमूलियत बड़े स्तर पर की जाएगी। इसके लिए संगठन ने महिलाओं के साथ विशेष बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन की ओर से 27 सितंबर के भारत बंद को भी सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

संघर्ष कमेटी के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि कृषि आंदोलन में संगठन की ओर से महिलाओं की भागेदारी को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए किसान नेताओं लखविदर सिंह वरियाम, गुरलाल सिंह मान, बलदेव सिंह बग्गा की अगुआई में महिलाओं के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी फसलों की सरकार खरीद और एमएसपी की गारंटी को यकीनी बनाया जाएगा। प्राइवेट मंडियों को रद करवाने, किसानों का सारा कर्ज माफ करवाने, धान की खरीद में लगाई गई शर्तों को खत्म करवाने, कृषि मजदूरों का सारा कर्ज माफ करवान आदि मांगों को लेकर डीसी कार्यालयों के बाहर धरने शुरू किए जा रहे है। धरनों के पहले दो दिन महिलाओं की संख्या सबसे अधिक होगी।

इस मौके पर किसान महिलाओं रूपिदर कौर, पलविदर कौर, राजी महणिया, कुलवंत कौर, बलराज कौर, पलविदर कौर झंडे, बलविदर कौर, सविदर कौर, गुरभेज सिंह, मेजर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी