श्रद्धालु का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

थाना कोतवाली की पुलिस ने दरबार साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:03 PM (IST)
श्रद्धालु का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
श्रद्धालु का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना कोतवाली की पुलिस ने दरबार साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पर्स, 760 रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में राजवीर कौर ने बताया कि वह दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आई थी। इसी दौरान एक महिला ने उसका पर्स चोरी कर लिया। उसने उसी दौरान महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी निवासी गांव नाग खुर्द मजीठा के रूप में हुई है।

तीन किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित हिमाचल प्रदेश से यह नशा लाता था और शहर में सप्लाई करता था। आरोपित की पहचान तारा चंद उर्फ तारू निवासी गांव बगौड़ थाना मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। एएसआइ गुरसाहिब सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में कोई बड़ी खेप सप्लाई करने के लिए तस्कर पहुंच रहा है। इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और उक्त आरोपित को रोका गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी