श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण : ज्ञानानंद जी

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:46 PM (IST)
श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण : ज्ञानानंद जी
श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण : ज्ञानानंद जी

संस, अमृतसर : महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता से ही जीव का कल्याण है। आज मनुष्य तनाव के वातावरण में फंसा हुआ है। ऐसी स्थिति में श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश से ही जीव बाहर निकल सकता है। स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज अमृतसर में एक दिन के लिए आए थे। श्री गोपाल मंदिर कश्मीर एवेन्यू में उन्होंने भक्तों को श्रीमद्भागवत गीता के साथ जोड़ने का संदेश दिया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कोविड-19 के कारण लोग अभी भी तनाव ग्रस्त हैं। मन से कमजोर हो रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में उनको श्रीमद्भागवत गीता के साथ जुड़ना चाहिए। श्रीमद्भागवत गीता के साथ जुड़ने से मन मजबूत होता है और कष्टों से लड़ने की हिम्मत मिलती है। युवा पीढ़ी को श्रीमद्भागवत गीता के साथ जोड़ने के लिए उनकी संस्था द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर डा. सुदर्शन अग्रवाल, नरेंद्र वर्मा, राणा महाजन, प्रदीप शर्मा, जेपी शर्मा, विनोद शर्मा, चंद्रेश महाजन, मनीष महाजन, वरिंद्र महाजन, विशाल शर्मा राजिदर कुमार, कृष्ण कुमार सूरी सुनीता वर्मा तथा जिओ गीता एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार अमृतसर के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी