पार्षद पति को फोन कर अपशब्द कहे, 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना छेहरटा के अधीन आती भल्ला कालोनी में शराब के नशे में धुत कुछ लोग रामलीला देखने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:20 PM (IST)
पार्षद पति को फोन कर अपशब्द कहे, 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पार्षद पति को फोन कर अपशब्द कहे, 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, अमृतसर: थाना छेहरटा के अधीन आती भल्ला कालोनी में शराब के नशे में धुत कुछ लोग रामलीला देखने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपितों ने गोलियां भी चलाई। इतना ही नहीं वार्ड 81 की पार्षद सुनीता शर्मा के पति सतीश बल्लू को फोन पर अपशब्द भी कहे। पुलिस ने करीब 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पार्षद सुनीता के पति सतीश कुमार बल्लू का कहना है कि वह भल्ला कालोनी ड्रामाटिक क्लब श्री राम लीला कमेटी के प्रधान हैं। भल्ला कालोनी में दो नंबर पार्क में वह रामलीला करवा रहे है। 12 अक्टूबर को आरोपित विशाल, अभिषेक उर्फ भिडी, मजीद बिल्डिंग, मलकियत निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी कपत्तगढ़, जगदीप सिंह उर्फ औलख निवासी वडाली, काकू निवासी हरगोबिद एवेन्यू शेर शाह सुरी रोड, अमु निवासी भल्ला कालोनी, संजय निवासी भल्ला कालोनी व 15 अज्ञात लोग शराब के नशे में वहां आए और पटाखे चलाने लगे। वह रामलीला देखने आई महिलाओं पर कमेंट करते रहे। रोकने पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों को भी गाली-गलौच किया। उन्होंने समझाने की कोशिश की तो कमेटी पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकियां देने लगे। इतने में ही आरोपित विशाल पिस्टल लेकर आ गया और उसने हवाई फायर शुरू कर दिए। बाद में आरोपित वहां से फरार हो गया। इसके बाद आरोपित ने उन्हें फोन कर गालियां निकालीं।

chat bot
आपका साथी