सोनी के डिप्टी सीएम बनने से व्यापारियों के मुद्दे हल होने की संभावना: व्यापार मंडल

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ महामंत्री सुनील मेहरा समीर जैन एलआर सोढी ने पंजाब की नवनियुक्त कैबिनेट को शुभकामनाएं देते हुए पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:50 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:50 PM (IST)
सोनी के डिप्टी सीएम बनने से व्यापारियों के मुद्दे हल होने की संभावना: व्यापार मंडल
सोनी के डिप्टी सीएम बनने से व्यापारियों के मुद्दे हल होने की संभावना: व्यापार मंडल

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ, महामंत्री सुनील मेहरा, समीर जैन, एलआर सोढी ने पंजाब की नवनियुक्त कैबिनेट को शुभकामनाएं देते हुए पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिदर रंधावा व अमृतसर से पांच बार विधायक ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाए जाने से व्यापारी वर्ग में उत्साह है और उन्हें अब लंबित पड़े व्यापारियों के मुद्दे हल होने की प्रबल संभावना है।

दरअसल, व्यापार मंडल की पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ 21 सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है और उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि नई पंजाब कैबिनेट व्यापारी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल करेगी। समीर जैन ने बताया कि पंजाब के नए डिप्टी सीएम ओपी सोनी पहले भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयत्न करते रहे हैं और उम्मीद है कि आगे भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर रंजन अग्रवाल, एसके वधवा, सुरेन्द्र दुग्गल, परमिदर बहल, दर्शन महाजन, अरविन्दर मक्कड़, ओपी गुप्ता, सुनील शुक्ला, वरिदर रत्न, सुनील महाजन, पवन, जसविदर सिंह (प्रिंस), राजेश थरेजा, नरेश अरोड़ा, अमित नैयर, यश महाजन, राकेश गुप्ता, अनिल बांसल, गुरचरन अरोड़ा, विनीत वर्मा, सतिदर सिगला, अश्विनी मेहता, गोपी चंद कपूर, राजेश जैन ने भी सरकार की नई कैबिनेट को शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी