मिल्खा सिंह के चले जाने से खेल जगत को हुई बढ़ी हानि : जगीर कौर

विश्व प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह की अचानक मृत्यु पर अलग-अलग संस्थानों ने गहरा शोक व्यक्त किया। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने कहा कि मिल्खा सिंह ने सख्त मेहनत करके विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:34 PM (IST)
मिल्खा सिंह के चले जाने से खेल जगत को हुई बढ़ी हानि : जगीर कौर
मिल्खा सिंह के चले जाने से खेल जगत को हुई बढ़ी हानि : जगीर कौर

जागरण संवाददाता, अमृतसर : विश्व प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह की अचानक मृत्यु पर अलग-अलग संस्थानों ने गहरा शोक व्यक्त किया। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने कहा कि मिल्खा सिंह ने सख्त मेहनत करके विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। एथलेटिक्स में उनकी ओर से बढ़ा नाम कमाया गया है। एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, जूनियर उपाध्यक्ष बाबा बूटा सिह, महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका और मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिदर सिंह धामी ने परिवार के साथ शोक व्यक्त किया है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने भी मिल्खा सिंह की अचानक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। मिल्खा सिंह ने पंजाब और देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उन्होंने उनके पुत्र जीव मिल्खा सिंह और परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की है।

उधर चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सीकेडी स्कूलों के चेयरमैन भाग सिंह अणखी, आनरेरी सचिव सविदर सिंह कत्थूनंगल, अजीत सिंह बसरा और इंद्रबीर सिंह निज्जर की ओर से भी मिल्खा सिंह के अचानक देहांत पर शोक व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी