देश में सबसे तेज गति से चल रहा है टीकाकरण अभियान : महाजन

एक तरफ देश के वैज्ञानिक व चिकित्सक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल के नेता जनता में भय और भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:46 PM (IST)
देश में सबसे तेज गति से चल रहा है टीकाकरण अभियान : महाजन
देश में सबसे तेज गति से चल रहा है टीकाकरण अभियान : महाजन

जासं, अमृतसर : एक तरफ देश के वैज्ञानिक व चिकित्सक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल के नेता जनता में भय और भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव के कोविड-19 से निपटने के लिए न्यायसंगत रणनीति तैयार की है। वैश्विक महामारी के अचानक तेजी से फैलने पर भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकारण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हमने अमेरिका व चीन को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 दिनों में भारत में रहने वाले 17 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु में 21 लाख के करीब लोगों का टीकाकारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यह लक्ष्य 115 दिन में और चीन ने 117 दिन में हासिल किया था। इस समय देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास एक करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है और केंद्र सरकार ने इसका तेजी से उत्पादन करने और उसे बढ़ाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के निर्यात पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को बिना भेदभाव करोड़ों रुपये की धनराशि कोरोना महामारी से निपटने के लिए उपलब्ध करवाई है। यदि पंजाब की बात की जाए तो करोड़ों रुपये की राशि लेने के बावजूद पंजाब में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। स्वयं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र में वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के पास वेंटीलेटर व अन्य संसाधनों को चलाने के लिए किसी भी सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी नहीं है। इस अवसर पर जिला भाजपा महा सचिव राजेश कंधारी, सुखमिदर सिंह पिटू, डा. राम चावला, मानव तनेजा, संजय कुंद्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी