सावन सिंह नगर में वैक्सीनेशन कैंप पीएम का जन्मदिन मनाया

सावन सिंह नगर में प्रधान मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:53 PM (IST)
सावन सिंह नगर में वैक्सीनेशन कैंप पीएम का जन्मदिन मनाया
सावन सिंह नगर में वैक्सीनेशन कैंप पीएम का जन्मदिन मनाया

संवाद सूत्र, ब्यास :

कस्बे के सावन सिंह नगर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोविड वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सतिदर सिंह माकोवाल ने किया। इस अवसर पर डा. अरविद शर्मा, जीत कौर संधू, अमरजीत सिंह अम्बा, सतपाल सिंह पाखोवाल, कुलबीर सिंह आशु, अम्बा ब्यास, मंडल प्रधान ब्यास बलजीत सिंह, मंडल प्रधान बाबा बकाला दीपक शर्मा, मंडल जनरल सचिव रवि अग्रवाल, उदय शर्मा, कवलजीत सिंह, सरवन सिंह ,बब्लू, अरजिदर सिंह, बलजीत सिंह, मुख्तार सिंह दीपक , वरूण आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम में कोविड की पहली वैक्सीन अमरजीत सिंह अम्बा को लगाई गई। इस कैंप में 120 लोगों को टीका लगाया गया। अमरजीत सिंह ने लोगों को अपील की कि सभी प्रकार के संशय को त्याग कर सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जा रही कोविड-19 वैक्सीनेशन का लाभ उठाएं।

आज लगेंगे इंडस्ट्रियल डिवीजन के बिजली घरों में कैंप सिटी सर्किल में पावरकाम के उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय में सेवाएं प्रदान करने के मकसद से विशेष बैठक की गई। सिटी सर्किल के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर (एसई) अश्विनी कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर चर्चा की गई। हाल गेट स्थित सिटी सर्किल के कांप्लेक्स में आयोजित बैठक में जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ-साथ सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) और एक्सईएन शामिल हुए। इस मौके पर एक्सईएन गुरमुख सिंह, एक्सईएन मनदीप सिंह, एक्सईएन अमित दीपक, एक्सईएन मनिदर सिंह आदि मौजूद थे।

सिटी सर्किल की इंडस्ट्रियल डिवीजन के अंतर्गत पड़ते सुल्तानविड सब डिवीजन, चाटीविड सब डिवीजन और गोल्डन टेंपल सब डिवीजन में शनिवार को सुबह दस से लेकर बाद दोपहर एक बजे तक कैंप आयोजित होगा, जिसमें बिजली बिलों संबंधी समस्याएं हल करवाना मुख्य मकसद रहेगा।

chat bot
आपका साथी