उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने निकाली कांवड़ यात्रा

उत्तर प्रदेश कल्याण पंजाब के उपप्रधान संतोष सिंह गांधी की अगुआई में अमृतसर से ब्यास तक शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:45 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने निकाली कांवड़ यात्रा
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने निकाली कांवड़ यात्रा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: उत्तर प्रदेश कल्याण पंजाब के उपप्रधान संतोष सिंह गांधी, महासचिव राम भवन गोस्वामी एवं यूनिट प्रधान अशोक कुमार मौर्य की अगुआई में अमृतसर शहर से ब्यास तक शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया। भक्तों ने ब्यास दरिया से जल भर कर गोशाला शिवाला फोकल प्वाइंट में शिवलिग पर जलाभिषेक किया।

शिरोमणि अकाली दल महिला विग की प्रधान रंजीत कौर एवं पूर्व पार्षद शमशेर सिंह शेरा की ओर से संगत को जलपान कराया गया। रामभवन गोस्वामी ने बताया कि सबसे पहले भगवान श्री परशुराम जी ने कांवड़ लाकर शिवलिग पर गंगाजल से अभिषेक किया था। मान्यता है कि उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर शिवलिग पर चढ़ाया था। इसके बाद से सावन के महीने में कांवड़ में गंगाजल भरकर शिवलिग पर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है। जो लोग सावन के महीने में कांवड़ चढ़ाते उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कांवड़ यात्रा शिव के कल्याणकारी रूप और निष्ठा के नीर से उसके अभिषेक को तीव्र रूप में प्रतिध्वनित करती है। इस यात्रा में परिषद के प्रचार सचिव जोगिदर उपाध्याय, रंजय सिंह, राम अवध, उपेंद्र, कमलेश, संजय, विक्की, कमल किशोर, मुंशी, जगदीश अनिल आदि सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी