इंडस कंपनी के टावर को अज्ञात लोगों ने लगाई आग

जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव अकालगढ़ ढपइया में अज्ञात लोगों ने एयरटेल मोबाइल कंपनी से संबंधित इंडस के टावर को आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:18 PM (IST)
इंडस कंपनी के टावर को अज्ञात लोगों ने लगाई आग
इंडस कंपनी के टावर को अज्ञात लोगों ने लगाई आग

संवाद सहयोगी, अजनाला :

जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव अकालगढ़ ढपइया में अज्ञात लोगों ने एयरटेल मोबाइल कंपनी से संबंधित इंडस के टावर को आग लगा दी। इस कारण टावर पूरी तरह से जल कर राख हो गया। पुलिस थाना जंडियाला गुरु को दी शिकायत में न्यू प्रताप नगर के सी-393 निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह इंडस टावर कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है तथा उनकी कंपनी एयरटेल मोबाइल के लिए काम करती है। 11 मई की रात को कुछ अज्ञात लोग टावर पर तेल छिड़क आग लगा कर फरार हो गए। टावर जल कर राख हो गया। कंपनी का भी लाखों रुपये का नुकसान हो गया। साथ ही टावर की सप्लाई भी पूर्ण रूप से बंद हो गई। इस कारण उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थाना जंडियाला गुरु के सब इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी