दहेज के लिए दो महिलाओं को घर से निकाला

दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने छह आरोपितों के खिलफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:55 PM (IST)
दहेज के लिए दो महिलाओं को घर से निकाला
दहेज के लिए दो महिलाओं को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, अमृतसर: दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने छह आरोपितों के खिलफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मजीठा रोड स्थित गंडा सिंह कालोनी निवासी प्रीति के बयान पर पुलिस ने ढाब वस्ती राम के बलराज उर्फ बबलू, ससुर जैलपाल और सास भारती के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रीति ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी बबलू के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने अपने उक्त परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसे दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले आरोपितों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

दूसरे मामले में एनएम सिनेमा के पास रहने वाली कंचन के बयान पर जालंधर के गांव चौगिट्टी निवासी उसके पति किशोर, सास लक्ष्मी और ननद ममता के खिलाफ के दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी किशोर के साथ हुई थी। आरोपितों ने अधिक दहेज लाने के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

chat bot
आपका साथी