विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12.30 लाख

मत्तेवाल थाने की पुलिस ने दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शनिवार की रात केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:37 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12.30 लाख
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12.30 लाख

जासं, अमृतसर : मत्तेवाल थाने की पुलिस ने दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शनिवार की रात केस दर्ज किया है। भोए गांव निवासी चनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि तरनतारन जिला के नारला गांव निवासी महिदर सिंह और बासरके भैणी गांव निवासी सुरजीत सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 12.30 लाख रुपये ठग लिए। उधर, एएसआइ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

चनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात महिदर सिंह के साथ हुई थी। आरोपित ने उन्हें बताया था कि वह अपने हिस्सेदार सुरजीत सिंह के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का कारोबार करता है। आरोपितों ने उसे अपने चंगुल में फंसाया और कनाडा में नौकरी दिलाने की बात करने लगे। महिदर सिंह ने उसे बताया कि वह पंद्रह लाख रुपये में उसे कनाडा में सेटेल करवा देंगे। लेकिन बाद में मामला 12.30 लाख रुपये में तय हो गया। उसने किसी तरह पैसों का बंदोबस्त करके आरोपित ट्रैवल एजेंटों को दिए। महिदर सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर वीजा लगवाने के लिए उसका पासपोर्ट भी ले लिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने केबाद आरोपितों ने उनका फोन तक उठाना छोड़ दिया। अब न आरोपितों ने उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।

chat bot
आपका साथी