प्लाट से गार्डर चुराने वाले दो गिरफ्तार
। जंडियाला गुरु थाने के अंतर्गत पड़ते मेहरबानपुरा के एक प्लाट से लोहे के गार्डर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
जंडियाला गुरु थाने के अंतर्गत पड़ते मेहरबानपुरा के एक प्लाट से लोहे के गार्डर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से गार्डर बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है।
खूह सुनियारियां निवासी विशाल खन्ना की शिकायत पर तलवंडी मालोवाल गांव निवासी मनप्रीत सिंह और चरणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर काबू किया गया। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
विशाल खन्ना ने जंडियाला पुलिस को बताया कि उनकी मेहरबानपुरा में गणेश कार्तिक नाम की फर्म है। उन्होंने मेहरबानपुरा के एक बड़े प्लाट में लोहे के गार्डर व अन्य सामान रखा हुआ है। बीते दिन वह प्लाट में चले गए। वहां दोनों आरोपित गार्डर चोरी कर रहे थे। उन्होंने रंगे हाथ दोनों को काबू
कर लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला लिया।