जमीन विवाद में गोलियां चलाकर दो को किया घायल

गांव मानांवाला में जमीन विवाद के चलते दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में लोपोके पुलिस की ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:00 PM (IST)
जमीन विवाद में गोलियां चलाकर दो को किया घायल
जमीन विवाद में गोलियां चलाकर दो को किया घायल

संस, अजनाला : गांव मानांवाला में जमीन विवाद के चलते दो लोगों को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में लोपोके पुलिस की ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावरों की पहचान जतिदर सिंह, कुलविदर सिंह, रंजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, सकत्तर सिंह, हीरा सिंह, मंजीत सिंह व रविदर सिंह के रूप में बताई गई है। जांच अधिकारी एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मानांवाला निवासी गुरदियाल सिंह ने बताया कि उनका जतिदर सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बीते दिनों देर शाम वह अपने बेटे शुभप्रीत सिंह व उसके दोस्त गुरभेज सिंह के साथ घर के पास बने थड़े पर बैठे थे कि इसी दौरान उक्त सभी लोग हथियारों से लैस होकर आए व गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से वह तथा गुरभेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। स्वजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल लोपोके में दाखिल करवाया।

chat bot
आपका साथी