शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया

सुल्तानविड थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ शनिवार की रात केस दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:03 PM (IST)
शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया
शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सुल्तानविड थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ शनिवार की रात केस दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। सब इंस्पेक्टर मंदीप कौर ने दावा किया है कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर सुल्तानविड थाने की पुलिस ने खालसा कालोनी निवासी रणबीर सिंह और उसके दोस्त अजय कुमार के खिलाफ अपहरण और जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है। परिवार ने बताया कि रणबीर सिंह उनकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। आरोपित मौका पाकर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उक्त षड़यंत्र ने आरोपित के दोस्त अजय ने उसका सहयोग किया है।

chat bot
आपका साथी