शादी के दूसरे दिन विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दहेज में 25 लाख रुपये नकद और प्लाट नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट कर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। माधुरी सहदेव ने आरोप लगाया कि पति विशाल शर्मा और सास कमला रानी ने शादी के दूसरे दिन ही उसकी पिटाई शुरू कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:58 PM (IST)
शादी के दूसरे दिन विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
शादी के दूसरे दिन विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

जासं, अमृतसर : दहेज में 25 लाख रुपये नकद और प्लाट नहीं मिलने पर विवाहिता से मारपीट कर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। माधुरी सहदेव ने आरोप लगाया कि पति विशाल शर्मा और सास कमला रानी ने शादी के दूसरे दिन ही उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, गबन और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उधर, एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

बटाला के प्रेम नगर निवासी माधुरी ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल 2021 में उशकी शादी विशाल शर्मा के साथ हुई थी। वह बटाला के झंडा गांव स्थित सरकारी स्कूल में बतौर साइंस टीचर है। मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक शादी में दहेज दिया था। लेकिन शादी के दूसरे दिन सास कमला रानी और पति विशाल शर्मा ने उसे 25 लाख नकद और प्लाट नहीं मिलने को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके परिवार के साथ ही रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी