गोलबाग साइड पर रातोंरात लगे दो अवैध खोखे

नगर निगम का एस्टेट विभाग की ढील ही कहेंगे कि गोलबाग साइड रेलवे स्टेशन के सामने रातोंरात दो अवैध खोखे लगकर खड़े हो गए और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को पता ही नहीं चला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:08 PM (IST)
गोलबाग साइड पर रातोंरात लगे दो अवैध खोखे
गोलबाग साइड पर रातोंरात लगे दो अवैध खोखे

जासं, अमृतसर : नगर निगम का एस्टेट विभाग की ढील ही कहेंगे कि गोलबाग साइड रेलवे स्टेशन के सामने रातोंरात दो अवैध खोखे लगकर खड़े हो गए और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को पता ही नहीं चला। निगम के आफिशियल ग्रुप में फोटो में मैसेज डलने के बाद विभागीय टीम हरकत में आए और जांच की जा रही है कि यह खोखे कैसे लग गए।

बता दें कि यूटी मार्केट में अवैध रूप से रातोंरात रेहडि़यां लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब गोलबाग साइड खोखे लगाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले कचहरी चौक में भी खोखेनुमा स्ट्रक्चर लगाकर शराब का ठेका खोल दिया गया, जो नियमों के विपरीत है। सुपरिंटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि मामले का पता चलते ही वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा करने जा रहे है। शहर में किसी भी प्रकार का अवैध खोखा नहीं लगने दिया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर संदीप रिषी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का कोई अवैध खोखा नहीं लगने दिया जाएगा। इन दोनों खोखों को भी तत्काल प्रभाव से हटवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी