सिविल अस्पताल में आमने-सामने हुए दो डाक्टर

जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे महिला व पुरुष डाक्टर के बीच जमकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पुरुष डाक्टर ने महिला डाक्टर पर जमकर छींटाकशी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:02 PM (IST)
सिविल अस्पताल में आमने-सामने हुए दो डाक्टर
सिविल अस्पताल में आमने-सामने हुए दो डाक्टर

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे महिला व पुरुष डाक्टर के बीच जमकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पुरुष डाक्टर ने महिला डाक्टर पर जमकर छींटाकशी की। दरअसल, मंगलवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर एक महिला डाक्टर कार्यरत थीं। इसी दौरान पुरुष डाक्टर उनके कमरे में आया और महिला डाक्टर से बोला कि वह बाहर चली जाएं। महिला डाक्टर ने कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि पुलिस एक अपराधी को लेकर आई है। वह उसका मेडिकल करेंगे। महिला डाक्टर ने कहा कि अभी वह अपने कमरे में काम कर रही है। आप दूसरे कमरे में चले जाएं। इस बात से पुरुष डाक्टर गुस्से में आ गया। उन्होंने खुद को सीनियर बताते हुए कहा कि वह इसी कमरे में एग्जामिनेशन करेंगे। महिला डाक्टर भी नहीं मानी। इस दौरान दोनों के बीच काफी तल्खी हुई। मामले की जानकारी सीनियर मेडिकल आफिसर डा. चंद्रमोहन तक पहुंची तो उन्होंने फोन कर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। डा. चंद्रमोहन के अनुसार डाक्टरों के बीच विवाद को शांत कर दिया गया है। छोटी सी बात पर दोनों उलझे थे। अब सब कुछ ठीक है।

chat bot
आपका साथी