वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक की गई बरामद

छेहरटा थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:00 AM (IST)
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक की गई बरामद
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, बाइक की गई बरामद

संवाद सहयोगी, छेहरटा : छेहरटा थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को वीरवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चार बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान गुरु की वडाली गांव निवासी सरवन सिंह और दीपक कुमार के रूप में बताई है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह छेहरटा थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपित चोरी की बाइक पर सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। नाकाबंदी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक बरामद की हैं। नशा तस्कर की 20 लाख की जायदाद फ्रीज

वहीं छेहरटा पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले आरोपित परमवीर सिंह की बीस लाख की जायदाद फ्रीज की है। एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि पैरिस एवेन्यू निवासी परमवीर के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोपित ने नशे की कमाई से एक मकान और एक कार खरीदी थी। उसे पुलिस ने वीरवार को फ्रीज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी