सात किलो अफीम समेत दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात किलो अफीम बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:37 PM (IST)
सात किलो अफीम समेत दो आरोपित गिरफ्तार
सात किलो अफीम समेत दो आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, ब्यास : पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात किलो अफीम बरामद की है। पुलिस थाना ब्यास में डीएसपी बाबा बकाला हरकृष्ण सिंह ने बताया कि एसएसपी अमृतसर देहाती गुलनीत सिंह खुराना के दिशा-निर्देश के मुताबिक एसएचओ ब्यास इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ किसी मुखबिर की सूचना पर जतिदर सिंह लाडी निवासी गांव ठठियां के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपित जतिदर सिंह ट्रक का मालिक है और वह बिहार आता-जाता रहता है। अब भी वह बिहार से ब्यास आ रहा था और ट्रक में ज्वलनशील लकड़ी भरी हुई थी।

इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने ब्यास दरिया पर स्पेशल नाकाबंदी करके जब उक्त ट्रक की चेकिग की तो तलाशी में ट्रक से सात किलो अफीम बरामद हुई। ट्रक में जतिदर सिंह लाडी और उसका साथी लखबीर सिंह निवासी ध्यानपुर बैठे थे। आरोपितों ने बताया कि वह यह अफीम सिलीगुड़ी बंगाल से लेकर आए हैं। आरोपितों को अदालत में पेश किया औरउनका छह दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।

chat bot
आपका साथी