केमिस्ट की धरपकड़ के लिए गोपाल नगर और दवा मार्केट में बिछाया जाल

कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने फरार चल रहे केमिस्ट विवेक महाजन को काबू करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:00 AM (IST)
केमिस्ट की धरपकड़ के लिए गोपाल नगर और दवा मार्केट में बिछाया जाल
केमिस्ट की धरपकड़ के लिए गोपाल नगर और दवा मार्केट में बिछाया जाल

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने फरार चल रहे केमिस्ट विवेक महाजन को काबू करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस पिछले 12 दिन से कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पता चला है कि अब विवेक को काबू करने के लिए पुलिस ने उसके गोपाल नगर स्थित आवास और कटरा शेर सिंह स्थित दुकान के आसपास जाल बिछा दिया है।

पुलिस ने अपने गुप्तचरों और खबरियों को भी एक्टिव कर दिया है। पुलिस के लिए आरोपित केमिस्ट विवेक की गिरफ्तारी अहम बन चुकी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपित ने अपनी दुकान पर प्रतिबंधित दवाएं रखी हैं। इस कारण पुलिस ने रविवार को उसकी दुकान भी सील कर दी थी। यही नहीं आसपास के दुकानदारों को अलर्ट किया गया था कि अगर कोई सील तोड़कर दुकान खोलने का प्रयास करता है तो तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी दें। आरोपित का फोन बंद

अपना नाम एफआइआर में शामिल होने के तुरंत बाद विवेक ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस उसके मोबाइल पर लगातार नजर रखे हुए है, ताकि जैसे ही मोबाइल चालू होता है तो उसकी लोकेशन का पता चल सके। यह है मामला

कत्थूनंगल थाने की पुलिस इस मामले में 1.92 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच में सामने आया था कि यह खेप मध्य प्रदेश के भोपाल और उत्तराखंड के देहरादून से अमृतसर पहुंच रही हैं। पुलिस शहर की कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर भी नजर रखे हुए है।

chat bot
आपका साथी