कच्चा माल महंगा होने से बिगड़ा व्यापारियों का गणित

त्योहारों के सीजन से पहले कच्चे माल की कीमत बढ़ने से व्यापार में लागत का गणित बिगड़ गया है। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:07 PM (IST)
कच्चा माल महंगा होने से बिगड़ा व्यापारियों का गणित
कच्चा माल महंगा होने से बिगड़ा व्यापारियों का गणित

जासं, अमृतसर: त्योहारों के सीजन से पहले कच्चे माल की कीमत बढ़ने से व्यापार में लागत का गणित बिगड़ गया है। इससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। यह बात पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ और महासचिव समीर जैन ने कही। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टेशन महंगी हो गई है। आज पेट्रोल की कीमत पंजाब में 108.30 रुपये और डीजल की कीमत 94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ऐसे में कच्चे और तैयार माल भी महंगे हो गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार को वैट की दरें घटाने की अपील की ताकि लोगों और उद्यमियों को महंगाई से राहत मिल सके।

प्यारे लाल सेठ ने बताया कि कच्चा माल जैसे स्टील, प्लास्टिक दाना, धागा, डाई व केमिकल के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इस कारण व्यापारियों को घरेलू व निर्यात के आर्डर डिलीवर करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर कच्चे माल की उत्पादन कंपनियां कारपोरेट हैं। वे कच्चे माल का दाम बढ़ने पर नई दरों से सप्लाई तत्कालीन शुरू कर देती हैं। सरकार को कमोडिटी एक्सचेंज में जो कच्चे माल पंजीकृत नहीं हैं, उन कच्चे माल की स्थाई सप्लाई के लिए कारगर नीति बनानी चाहिए और देश में कच्चे माल पर कंपनियों के नियंत्रण पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

chat bot
आपका साथी