कचहरी के सेवा केंद्रों पर अधिक लोड, लाखों लोग आते हैं यहां

लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सेवा केंद्र कहीं न कहीं उनके लिए असुविधाएं ही खड़ी कर रहे हैं क्योंकि सेवा केंद्रों में लगातार भीड़ बढ़ने और लोड ज्यादा पड़ने के कारण सर्वर डाउन रहने की समस्या आम हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:17 AM (IST)
कचहरी के सेवा केंद्रों पर अधिक लोड, लाखों लोग आते हैं यहां
कचहरी के सेवा केंद्रों पर अधिक लोड, लाखों लोग आते हैं यहां

जागरण संवाददाता, अमृतसर : लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सेवा केंद्र कहीं न कहीं उनके लिए असुविधाएं ही खड़ी कर रहे हैं, क्योंकि सेवा केंद्रों में लगातार भीड़ बढ़ने और लोड ज्यादा पड़ने के कारण सर्वर डाउन रहने की समस्या आम हो गई है। इस कारण वहां काम करने के लिए आने वाले लोग फिर प्रशासन और सरकार को कोसते हुए दिखाई देते हैं। मगर अभी तक प्रशासन ने इनकी समस्या का हल करने के लिए कोई भी समाधान नहीं निकाला है। सरकार इन केंद्रों में सेवाएं तो बढ़ा रही है, मगर केंद्रों की संख्या उतनी ही है। लोग घंटो लाइनों में खड़े रहते हैं, मगर जब सर्वर डाउन हो जाता है तो उन्हें कई बार बैरंग भी लौटना पड़ता है, क्योंकि वे भी अपने कामकाज छोड़कर आए होते हैं और उन्हें बिना काम करवाए लौटना पड़ता है। पांच मुख्य सेवा केंद्र, जहां से लाखों लोगों को होता था फायदा

जिले में कुल 167 सेवा केंद्र थे। इनमें से 126 केंद्र करीब दो साल पहले बंद कर दिए गए। ऐसे में दैनिक जागरण की टीम ने पांच मुख्य सेवा केंद्रों का दौरा किया। इनमें रणजीत एवेन्यू, टेलर रोड सिविल सर्जन के दफ्तर में, गेट हकीमां, सिविल अस्पताल के नजदीक और जहाजगढ़ एरिया शामिल है। इन सभी जगह सेवा केंद्र चल रहे थे। मगर इन्हें बंद कर दिया है। इस कारण इन इलाके के लोगों को अब अन्य सेवा केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बोझ कचहरी स्थित सेवा केंद्र पर पड़ रहा है। क्योंकि लोगों को ज्यादातर पता नहीं है कि उनके घर के पास कौन और सेवा केंद्र है। जहां पर जाकर वे अपना काम कर करवा सकते है। इन सभी इलाकों में करीब पांच लाख से ज्यादा की आबादी है। अगर सरकार इन्हें दोबारा से शुरू करती है तो उन लोगों को काफी ज्यादा फायदा पहुंचेगा। पब्लिक स्पीक

एफिडेविट बनवाने आई, सर्वर डाउन होने से इंतजार करना पड़ा

स्थानीय निवासी रजनी बाला ने बताया कि उनके एक दस्तावेज में नाम की गलती हुई थी। इसलिए वह अपने की दुरस्ती करवाने के लिए एफिडेविट बनवाने के लिए आई थी। मगर सर्वर डाउन होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घर के पास सेवा केंद्र बंद होने से कचहरी परिसर में आना पड़ा

इसी तरह मीनूपाल जसरोटिया ने बताया कि उन्होंने अपना लाइसेंस रिन्यू करवाना था। पहले रणजीत एवेन्यू उनके घर के पास सेवा केंद्र हुआ करता था। मगर अब वह बंद हो गया है। इस कारण उन्हें कचहरी आना पड़ा। जिस कारण करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी