अब तक 13 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

जिले में टीकाकरण अभियान ने 13 लाख लोगों को कवर कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:38 PM (IST)
अब तक 13 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
अब तक 13 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिले में टीकाकरण अभियान ने 13 लाख लोगों को कवर कर लिया है। रविवार को टीकाकरण का आंकड़ा 1350567 दर्ज किया गया। इनमें 1033904 को पहली डोज जबकि 316563 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। टीकाकरण के प्रति लोगों का जबरदस्त उत्साह बरकरार है। टीकाकरण केंद्रों पर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। रविवार को 63 टीकाकरण केंद्रों पर 6445 लोगों को टीका लगा। इनमें पहली डोज लगवाने वाले 3656 व दोनों डोज लगवाने वाले 2793 लोग थे।

दो संक्रमित मिले, एक स्वस्थ हुआ : कोरोना वायरस की उल्टी गिनती जारी है। रविवार को जिले में दो संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं, जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ। दोनों ही मरीज कम्युनिटी से रिपोर्ट हुए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 47286 है। इनमें से 45679 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1590 मरीजों की जांच चली गई। एक्टिव केसों की संख्या 17 है।

chat bot
आपका साथी