3015 प्रतिबंधित गोलियों सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस ने 3015 प्रतिबंधित नशे की गोलियों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:42 PM (IST)
3015 प्रतिबंधित गोलियों सहित तीन युवक गिरफ्तार
3015 प्रतिबंधित गोलियों सहित तीन युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अजनाला: जिला देहाती पुलिस ने 3015 प्रतिबंधित नशे की गोलियों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना खलचीयां के एएसआइ सुखविदर सिंह ने नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकल सवार गांव भोरसी राजपूतां निवासी रंजोध सिंह को 2250 नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस थाना कंबो के एसआइ तेजिदर सिंह द्वारा गांव भग्गूपुर बेट निवासी घुल्ला सिंह को अड्डा गौंसाबाद से 465 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया हैं। इसी प्रकार पुलिस थाना ब्यास के एएसआइ जतिदर सिंह द्वारा गांव काजपुर निवासी रमनप्रीत सिंह को बाईपास पर नाकेबंदी करके 300 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया हैं। तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी