स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को नम आंखों से दी हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि

नारायणगढ़ स्थित कलर्स रिजोर्ट में प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्थापिका स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को नमित रस्म क्रिया में हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:33 PM (IST)
स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को नम आंखों से दी हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि
स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को नम आंखों से दी हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि

अमृतसर (वि.) : नारायणगढ़ स्थित कलर्स रिजोर्ट में प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्थापिका स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को नमित रस्म क्रिया में हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्व. वशिष्ठा प्रभाकर का नौ अक्टूबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से आए हुए लोगों ने संवेदना जाहिर की। स्व. वशिष्ठा प्रभाकर की आत्मा की शांति के लिए बृजेश बेदी जी ने अमृतवाणी पाठ किया। अलग-अलग वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रिसिपल राजेश प्रभाकर, विशाल प्रभाकर की माता स्व. वशिष्ठा प्रभाकर को विलक्षण व्यक्तित्व की स्वामी बताया। स्व. वशिष्ठा प्रभाकर के सान्निध्य में प्रभाकर स्कूल की जड़ मजबूत हुई है और यह पौधा आज एक वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। स्व. वशिष्ठा प्रभाकर से पढ़े हुए बच्चे आज अलग अलग क्षेत्रों में शहर व देश का नाम रोशन कर रहे है।

इस मौके पर आरती देवा जी महाराज, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन ममता दत्ता, आम आदमी पार्टी के नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह, सतीश बल्लू, कृष्णा देवगण, रमन रम्मी, पार्षद अरविद शर्मा प्रिसिपल सुशील अग्रवाल, मंगल सिंह, नरिदर सिंह नोनी, कुलवंत राय नूर, चमन लाल शर्मा, कर्नल शिव पटियाल, डीएस पठानिया, रवि पठानिया, डा. निखिल कालिया, अमृत कालिया, डा. राकेश अरोड़ा, निर्मल बेदी, गौरव अरोड़ा, समीर राणा, गुरिदर मट्टू, डीपी गुप्ता, सुमित पुरी, इंकम टैक्स अधिकारी रवि सारंगल, डा. रवि शर्मा, गोपाल कृष्ण कालिया, डा. तरुण बेरी, गुरिदर मट्टू, कमलजीत बबलू, राहुल बधवार, राज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी