मंडी से गेहूं लोड कर रास्ते में बोरियां करवा देता था चोरी

मंडी से गेहूं का ट्रक लोड कर बाद में उसमें से बोरियां चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ थाना ब्यास पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:35 AM (IST)
मंडी से गेहूं लोड कर रास्ते में  बोरियां करवा देता था चोरी
मंडी से गेहूं लोड कर रास्ते में बोरियां करवा देता था चोरी

जागरण संवाददाता, अमृतसर

मंडी से गेहूं का ट्रक लोड कर बाद में उसमें से बोरियां चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ थाना ब्यास पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों के नाम सुखदेव सिंह निवासी बटाला, निशान सिंह और लव सिंह निवासी मुस्तफाबाद हैं। इनमें से आरोपित सुखदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यही मुख्य आरोपित है जिसने गिरोह बना रखा था। यह आरोपित मल्ली ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर है और मंडी से गेहूं लोड कर ले जाता था।

एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित गेहूं चोरी कर बेचते हैं। इस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ आरोपितों पर नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपित सुखदेव सिंह मंडी से गेहूं उठाता है और पंजाब की विभिन्न मंडियों में ले जाकर अनलोड करता है। गत दिवस आरोपित ने मंडी से गेहूं ट्रक में लोड किया। जो उसने पठानकोट ले जाकर अनलोड करना था। ट्रक लोड करने के बाद आरोपित सुखदेव पठानकोट की तरफ निकल गया। मगर रास्ते में ही उसने ट्रक से कई बोरियां गेहूं की अपने साथियों के साथ उतार ली और किसी अन्य गाड़ी में लोड कर भिजवा दी। इसके बाद आरोपित सुखदेव सिंह ने गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक रईया के पास छोड़ कर भाग गया। आरोपित पर पहले से ही शक था। मगर जब गत दिवस गेहूं न पहुंचा तो उनके पास शिकायत आई। इस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की और गेहू वाला ट्रक भी बरामद कर लिया और आरोपित सुखदेव सिंह को भी ढूंढ निकाला। आरोपित से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर यह धंधा कर रहा था। फिलहाल आरोपित के साथियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी