आढ़त पांच से बढ़ाकर आठ प्रतिशत की जाए : प्रधान

आल फ्रूट एवं वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.) सब्जी मंडी वल्ला के प्रधान परविदर सिंह एवं महासचिव सुरिदर बिद्रा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मेडिकल शिक्षा मंत्री डा. राज कुमार वेरका सांसद गुरजीत सिंह औजला से पत्र लिखा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:00 PM (IST)
आढ़त पांच से बढ़ाकर आठ प्रतिशत की जाए : प्रधान
आढ़त पांच से बढ़ाकर आठ प्रतिशत की जाए : प्रधान

संवाद सहयोगी, अमृतसर : आल फ्रूट एवं वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.) सब्जी मंडी वल्ला के प्रधान परविदर सिंह एवं महासचिव सुरिदर बिद्रा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, मेडिकल शिक्षा मंत्री डा. राज कुमार वेरका, सांसद गुरजीत सिंह औजला से पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि सब्जी व फलों पर वसूली जाने वाली आढ़त 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत की जाए। पंजाब में पिछले 30 वर्ष से सरकार द्वारा आढ़त में कोई वृद्धि नहीं की गई, जबकि महंगाई पिछले 30 वर्षो में 20 गुना बढ़ी है। मुलाजिमों की तनख्वाह, वाहनों पर खर्चा, दुकानों के रखरखाव का खर्चा, चाय-पानी का खर्चा, बैंकों का व्याज, रकम का डूबना आदि अनगिनत खर्चे करने पड़ते हैं। इसमें पिछले 30 वर्षो में भारी वृद्धि हुई है, परंतु हमारी आढ़त में कोई वृद्धि नहीं की गई।

इस अवसर पर प्रधान पूर्व प्रधान रविदर सिंह सेखों, चेयरमैन प्रीतम सिंह, कश्मीर सिंह चंदी, मोहिदर सिंह, जसपाल सिंह सेठी, कमल महाजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी