प्रभु कृपा और प्यार का सागर : तिलक राज वालिया

प्रभु मां के समान हैं। प्रभु कृपा और प्यार का सागर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:54 PM (IST)
प्रभु कृपा और प्यार का सागर : तिलक राज वालिया
प्रभु कृपा और प्यार का सागर : तिलक राज वालिया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रभु मां के समान हैं। प्रभु कृपा और प्यार का सागर है। प्रभु हमारे सभी दुखों को सुख में बदल देता है। हमें प्रभु पर विश्वास होना चाहिए। प्रभु नाम के साथ ही हम कष्टों से दूर रह सकते हैं। उक्त प्रवचन श्री राम शरणम अमृतसर के परम पूज्य तिलक राज वालिया ने करवा चौथ के उपलक्ष्य में भाभा पब्लिक स्कूल 88 फुट रोड मजीठा रोड में करवाए गए अमृतवाणी सत्संग में किए।

उन्होंने कहा कि हमें अपने इष्ट के प्रति पूर्ण समर्पण और पूर्ण विश्वास होना चाहिए। भक्त का अपना जीवन बहुत ऊंचा उठा होना चाहिए और भक्त की पुकार हृदय से प्रभु के पास पहुंचनी चाहिए। सावित्री को प्रभु पर पूरा विश्वास था। उस की आस्था से पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की और भक्त प्रह्लाद की पुकार भी प्रभु ने सुनी। भक्तों के भीतर प्रभु के प्रति अटल विश्वास हो तो हर बिगड़ा हुआ काम बन जाता है।

स्कूल के मालिक गौरव अरोड़ा ने परम पूज्य वालिया जी का सम्मान किया। करवा चौथ पर हिना व राधिका ने प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर पर गौरव अरोड़ा, संदीप, अश्विनी बाली, प्रदीप तेजपाल, विनीत शर्मा, डा. धरमपाल, मनु शर्मा, हैप्पी, कौशल, प्रिस महाजन, संदीप, मनीराम, अंचला वालिया, सविता दिलावरी, अलका शर्मा, नीलम वर्मा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी