ग्रीन मिशन के तहत पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया

जिला पर्यावरण सुरक्षा कमेटी व इससे संबंधित स्वयंसेवी संगठनों ने ग्रीन मिशन के तहत लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:28 PM (IST)
ग्रीन मिशन के तहत पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया
ग्रीन मिशन के तहत पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिला पर्यावरण सुरक्षा कमेटी व इससे संबंधित स्वयंसेवी संगठनों ने ग्रीन मिशन के तहत लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। कमेटी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत पाईटेक्स मेले से की गई है।

पर्यावरण सुरक्षा कमेटी के सदस्य दीपक बब्बर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कमेटी को पाईटेक्स मेले में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागृत करने के लिए बकायदा स्टाल उपलब्ध करवाया गया है। मेले में आने वाले लोगों को वह पर्यावरण रक्षा का संदेश दे रहे है, वहीं मुफ्तपौधे भी प्रदान कर रहे है। वह बच्चों व युवाओं को विशेष तौर पर जागृत कर रहे है। अगर युवा समाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागृत होगा तो समाज स्वयं जागृत व जिम्मेदार हो जाएगा। लोगों को इस अभियान के तहत जड़ी-बूटियों के उपयोग व इनकी खेती करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। मेले के बाद एक-एक सप्ताह शहर के प्रत्येक इलाके में जाकर लोगों को जागृत किया जाएगा। अभियान के तहत बच्चों को कोल्डड्रिक छोड़कर जोशांदा व फ्रूट जूस पीने के लिए जागृत किया गया।

chat bot
आपका साथी