एक महीने बाद खुला राज, पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को मार डाला, जानें कहां का है मामला

गुलजीत सिंह को उसकी पत्नी बलजीत कौर ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक के साथ मिलकर मार डाला था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:00 AM (IST)
एक महीने बाद खुला राज, पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को मार डाला, जानें कहां का है मामला
एक महीने बाद खुला राज, पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को मार डाला, जानें कहां का है मामला

संवाद सहयोगी, अजनाला: मेहता में करीब एक महीने पहले मृत पाए गए गुलजीत सिंह को उसकी पत्नी बलजीत कौर ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक गांव रसूलपुर कला निवासी इंद्रजीत सिंह के साथ मिलकर घर में ही गला दबा कर गुलजीत सिंह की हत्या कर दी थी। यह बात करीब एक महीने की पुलिस जांच के बाद उजागर हुई है। पुलिस थाना मेहता ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए मृतक गुलजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर व उसके आशिक इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मेहता निवासी राज कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गुलजीत सिंह अपनी पत्नी बलजीत कौर व दो बच्चों के साथ पास ही में एक अलग घर में रहता था। 20 अगस्त को सुबह करीब दस बजे के दौरान जब वह अपने बेटे गुलजीत सिंह के घर गई तो देखा कि गुलजीत सिंह चारपाई पर मृत पड़ा था। उन्होंने परिवार संग गुलजीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पता चला कि गुलजीत की पत्नी बलजीत कौर के इंद्रजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे जिन्होंने रात के समय सोते समय गुलजीत की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब गहनता से जांच की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इस के बाद हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए बलजीत कौर व उसके आशिक इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी