प्रकृति की हर चीज प्रभु के नियम में बंधी है : तिलक राज

परम पूज्य श्री भक्त हंसराज जी महाराज के प्रिय शिष्य परम पूज्य तिलक राज वालिया के सान्निध्य में 88 फुट रोड पर स्थित भाभा पब्लिक स्कूल में अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:25 PM (IST)
प्रकृति की हर चीज प्रभु के नियम में बंधी है : तिलक राज
प्रकृति की हर चीज प्रभु के नियम में बंधी है : तिलक राज

संवाद सहयोगी, अमृतसर : परम पूज्य श्री भक्त हंसराज जी महाराज के प्रिय शिष्य परम पूज्य तिलक राज वालिया के सान्निध्य में 88 फुट रोड पर स्थित भाभा पब्लिक स्कूल में अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया। परम पूज्य तिलक राज वालिया ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। स्कूल के प्रमुख गौरव अरोड़ा, संदीप सरीन, धर्मपाल, केएल सहगल, डा. यशपाल, पुनीत शर्मा, मनीष, अशोक गुप्ता, हैप्पी कोछड़, प्रदीप तेजपाल, रजनी शर्मा, अश्विनी बाली, संदीप छाबड़ा मौजूद थे। तिलक राज वालिया ने कहा कि प्रभु के नियम अटल है। प्रकृति की हर चीज प्रभु के नियम में बांधी हुई है। हमें प्रभु के बताए हुए नियम पर चलना चाहिए। प्रभु नाम से ही जीव का कल्याण है। जिस तरह के कर्म हम करेंगे। उसी तरह का फल हमें मिलेगा। प्रभु सिमरन से ही सेवा की भावना पैदा होती है। इस मौके पर भव्या, हिना, राधिका, शिवानी ने प्रभु का गुणगान किया। मनीराम के घर पर 25 घंटे का महायज्ञ रखा गया। इस अवसर पर प्रिस महाजन, विनोद गुप्ता, सोनू, पुरुषोत्तम शर्मा, संदीप शर्मा, अलका, प्रेमलता, शशि, सलमान, सुशील शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी