किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पांच को दिल्ली मोर्चे पर जत्था लेकर जाने की तैयारियां की पूर्ण

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने पांच दिसंबर को दिल्ली बार्डर पर किसानों का विशाल जत्था लेकर जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:06 PM (IST)
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पांच को दिल्ली मोर्चे पर जत्था लेकर जाने की तैयारियां की पूर्ण
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पांच को दिल्ली मोर्चे पर जत्था लेकर जाने की तैयारियां की पूर्ण

जासं, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने पांच दिसंबर को दिल्ली बार्डर पर किसानों का विशाल जत्था लेकर जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली है। इसको लेकर संगठन के अलग-अलग नेताओं की ओर से विभिन्न जोनों में बैठकों की श्रृंखला शुरू की हुई है। संगठन के कार्यालय सचिव सचिव गुरबचन सिंह चब्बा और रणजीत सिंह कलेरबाला ने कहा कि फसलों की सरकारी खरीद के लिए एमएसपी कानून बनाने, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। अलग-अलग आयोजित बैठकों में किसानों ने जत्थे में जाने के लिए भारी समर्थन दिया है। पांच दिसंबर को ब्यास ब्यास पुल से हजारों किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं का काफिला जिला अमृतसर के लीडरशिप की अगुआई में दिल्ली मोर्चा के लिए रवाना किया जाएगा। जर्मनजीत सिंह बंडाला, सचिव, बाज सिंह सारंगड़ा, लखविदर सिंह डाला ने कहा कि नेताओं ने पहले जोनों और फिर ग्राम स्तर पर बैठकें कर किसानों को जागृत किया है।

इस मौके पर चरणजीत सिंह सफीपुर, कवलजीत सिंह वनचढ़ी, मनराज सिंह वल्ला,कुलवंत सिंह राजाताल, गुरविदर सिंह भरोवाल, राज सिंह ताजचक्क, कुलवंत सिंह, साहिब सिंह कक्कड़, कुलबीर, सिंह लोपोके,कुलजीत सिंह काले घनूपुर, बलवंत सिंह कोटला, सुखजिदर सिंह, सविदर सिंह बोहलिया,अंग्रेज सिंह सहंसरा, मिल्खा सिंह, गुरदेव सिंह गग्गोमहल, कश्मीर सिंह चाहरपुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी