एक दिन में 1212 को लगा टीका, वैक्सीन खत्म

जिले में वैक्सीन संकट लगातार गहराता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:25 PM (IST)
एक दिन में 1212 को लगा टीका, वैक्सीन खत्म
एक दिन में 1212 को लगा टीका, वैक्सीन खत्म

जागरण संवाददाता, अमृतसर : जिले में वैक्सीन संकट लगातार गहराता जा रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर में एक भी डोज नहीं हैं। कुछ डोज टीकाकरण केंद्रों में रखी हैं, लेकिन यह अल्प संख्या में हैं। यही वजह है कि मंगलवार को महज 1212 लोगों को ही टीका लग गया। कोविशील्ड तो एक सप्ताह से समाप्त हो चुकी है अब कोवैक्सीन भी खत्म होने की कगार पर है।

टीकाकरण की प्रक्रिया को रफ्तार प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार ने जिलों की क्षमता देखी थी। इसी माह अमृतसर में एक दिन में 45 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। इसके बाद वैक्सीन संकट पैदा हो गया। न पंजाब सरकार की सप्लाई मिली और न ही केंद्र की ओर से वैक्सीन भेजी गई। 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 707212 लोगों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण रफ्तार पकड़ सकता है, बशर्ते जिले में डोज पहुंचे।

दो संक्रमित मिले, पांच स्वस्थ हुए

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब जाने को तैयार है। मंगलवार को जिले में दो संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं, जबकि पांच मरीज स्वस्थ हो गए। अब एक्टिव केस 43 हैं। चौबीस घंटों में किसी संक्रमित की मौत भी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी