गोशाला लोहगढ़ को चलाने वाली समिति की कार्यकारिणी कमेटी भंग

निर्मले संत हर सिंह भौड़े वाला गोशाला लोहगढ़ के प्रबंधों को चलाने वाली गाय सेवा समिति की कार्यकारिणी कमेटी भंग कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:19 AM (IST)
गोशाला लोहगढ़ को चलाने वाली समिति की कार्यकारिणी कमेटी भंग
गोशाला लोहगढ़ को चलाने वाली समिति की कार्यकारिणी कमेटी भंग

कमल कोहली, अमृतसर: निर्मले संत हर सिंह भौड़े वाला गोशाला लोहगढ़ के प्रबंधों को चलाने वाली गाय सेवा समिति की कार्यकारिणी कमेटी भंग कर दी गई है। सर्वसम्मति के साथ समिति के कई सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित करके वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी को भंग करने का समर्थन किया है। अब गोशाला के प्रबंधों की देखरेख के लिए समिति द्वारा पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जगविदर सिंह जज, बिल्लू जैन, अनिल खन्ना, अश्वनी, सुरिदर कुमार को सदस्य बनाया गया है। पहले कमेटी के प्रधान दीपक ठुकराल, महासचिव जगविदर सिंह जज तथा कैशियर पंकज डोगरा थे पर अब इस कमेटी के भंग होने से सभी पद खाली हो गए हैं।

गोशाला लोहगढ़ काफी पुरानी है जिसमें करीब एक हजार से अधिक बेसहारा गोवंश है। गोशाला गाय सेवा समिति के अधीन काम कर रही है। इस समिति में वर्तमान में 21 सदस्य है। अब आने वाले समय में समिति के प्रधान तथा महासचिव व अन्य पदाधिकारी कौन बनेंगे, यह सदस्य तय करेंगे। समिति के सदस्यों की एक बैठक गत दिनों हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के महासचिव जगविदर सिंह जज ने की। बैठक में सर्वसम्मति के साथ गाय सेवा समिति की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है तथा सभी पदाधिकारियों को उनके पद से पदमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा बैंकों में चल रहे खातों पर दी गई हस्ताक्षर अथारिटी भी वापस ले ली गई है। इसके साथ ही सर्वसम्मति के साथ पांच सदस्यों के आगामी काम करने पर सहमति दी गई। बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों में जगविदर सिंह जज, विनय जैन, सुरिदर कुमार, पंकज डोगरा, अनिल खन्ना, लव खन्ना, अश्वनी कुमार, विपिन हांडा, विजय हांडा, रवि नंदा, दीपक सचदेवा, सुनील मेहरा, गौरव, जतिदर शर्मा, विपिन शर्मा मौजूद थे। 15 दिनों में नई कमेटी का होगा चयन

समिति के सदस्य जगविंदर सिंह जज ने कहा कि कमेटी की नई कार्यकारिणी कमेटी का चयन करीब 15 दिनों के भीतर सदस्यों की राय से सर्वसम्मति से कर दिया जाएगा ताकि गौशाला के प्रबंधों को सुचारु रूप से चलाया जा सके। गौधन की सेवा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी