तेल की बढ़ी कीमत के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से गांव चब्बा में अमृतसर हरिके मुख्य मार्ग जाम कर प्रधान निशान सिंह चब्बा व निरवै सिंह की अगुआई में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:14 PM (IST)
तेल की बढ़ी कीमत के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका
तेल की बढ़ी कीमत के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका

जासं, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से गांव चब्बा में अमृतसर हरिके मुख्य मार्ग जाम कर प्रधान निशान सिंह चब्बा व निरवै सिंह की अगुआई में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर, राज्य सचिव गुरबचन सिंह चब्बा, रणजीत सिंह कलेरबाला, लखविदर सिंह वरियाम और गुरलाल सिंह मान ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत आसमान को छू रही है। पेट्रोल व डीजल को केंद्र सरकार द्वारा कंट्रोल मुक्त कर कारपोरेट का कब्जा होने के साथ आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। हर रोज कृषि में बड़े स्तर पर डीजल की खपत हो रही है, जिसके चलते किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ फसलों के सही दाम न मिलने के चलते किसानों की मंडियों में आर्थिक लूट की जा रही है। लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपितों को सजा दिलाने, बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा लेने के किए 26 अक्टूबर को डीसी आफिस अमृतसर धरना देंगे।

इस मौके पर अजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जगमोहन सिंह, सूरत सिंह, दिलबाग सिंह भोला, जरनैल सिंह गिल, अवतार सिंह, दर्शन सिंह मन्ना, करतार सिंह, बलदेव सिह, रणजीत सिंह पटवारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी