सरकार बनने पर छह माह में बरगाड़ी के दोषियों को दी जाएगी सजा : भाजपा

भाजपा अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक अमृतसर में जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:22 AM (IST)
सरकार बनने पर छह माह में बरगाड़ी के दोषियों को दी जाएगी सजा : भाजपा
सरकार बनने पर छह माह में बरगाड़ी के दोषियों को दी जाएगी सजा : भाजपा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक अमृतसर में जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के संयोजकों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश भाजपा महासचिव तथा •ाोन-1 के प्रभारी जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेअदबी की घटनाओं में हुए गोलीकांड में जनता को इन्साफ नहीं मिला है। यह कांग्रेस सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा राज्य की जनता को विश्वास देती है कि प्रदेश में सरकार बनने के छह माह के अंदर बरगाड़ी के दोषियों को स•ा दिलवाई जाएगी। जिला प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को हर तरफ से बर्बादी की तरफ धकेल दिया है।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सह-सचिव जनार्दन शर्मा, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया संयोजक राकेश गोयल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला, पूर्व महापौर बख्शी राम अरोड़ा, भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान गौतम अरोड़ा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, डा. राम चावला, डा. राकेश शर्मा, मानव तनेजा, जरनैल सिंह ढोट, डॉ. हरविदर सिंह संधू, सर्बजीत सिंह शंटी, अविनाश शैला, श्रुति विज और भारी संख्या में भाजपा वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी