टोल प्लाजा मानावाला में किसानों ने मनाया जीत का जश्न

किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा होने पर टोल प्लाजा मानावालां में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 12:58 AM (IST)
टोल प्लाजा मानावाला में किसानों ने मनाया जीत का जश्न
टोल प्लाजा मानावाला में किसानों ने मनाया जीत का जश्न

जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान आंदोलन को एक वर्ष पूरा होने पर टोल प्लाजा मानावालां में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। इस दौरान अलग-अलग किसान नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून रद करने का किया एलान आम आदमी की जीत है। किसान संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक सरकार सभी फसलों की एमएसपी का कानून बना कर लागू नही करती।

किसान नेता दविदर सिंह चाटीविड, जोन अध्यक्ष मंगल सिंह रामपुरा, डा सुखमीत सिंह ने कहा कि कृषि कानून रद होने से आम आदमी की जीत हुई है। 26 नवंबर को संघर्ष के एक साल पूरे होने पर हर जगह आंदोलन स्थलों पर बड़ी सभाएं की गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी सभी कानूनों को रद करने के साथ तीन कृषि कानून, एमएसपी गारंटी बिल बनाया जाए। बिजली अधिनियम 2020 रद किया जाए, किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे रद किए जाएं। इस अवसर पर किसान नेता मल्ल सिंह सुल्तानविड, मिलखा सिंह सुल्तानविड, सज्जन सिंह नंबरदार, सुखचैन सिंह सरपंच ,सरबजीत सिंह सरपंच, कारज सिंह रामपुरा ,नजर सिंह शाह ,डॉ मनप्रीत सिंह महिमा ,बलवंत सिंह पंडोरी, अंग्रेज सिंह चट्टीविड जसबीर सिंह सुल्तानविड, गुरशेर सिंह, हरमन सिंह रामपुरा, संदीप सिंह मिट्ठा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी